सीवान, जुलाई 29 -- Siwan News दरौली, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बेलसुईं बाजार के पास से पुलिस ने 9 लीटर देशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित के कब्जे से पुलिस ने कुल 9 लीटर देसी शराब बरामद किया है। गिरफ्तार कारोबारी थाना क्षेत्र के कृष्णपाली निवासी सुग्रीव गोंड़ हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में आरोपित को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है तथा आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि शराब तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...