Siwan News नौ दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ को ले निकाली भव्य कलश यात्रा
सीवान, अगस्त 19 -- Siwan News जामो/गोरेयाकोठी, एक प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के दुधड़ा मठिया स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में सोमवार को नौ दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। गाजे-बाजे के साथ निकली यात्रा में हाथी-घोड़े और विभिन्न धार्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। कलश यात्रा दुधड़ा मठिया से शुरू होकर सिकटिया, नंदपुर, खवासपुर और बसवां होते हुए करीब आठ किलोमीटर की दूरी तय कर पुनः यज्ञ स्थल पहुंची। इस दौरान श्रद्धालु धार्मिक जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। यज्ञ स्थल पर पहुंचने के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कलश स्थापित किया गया। आयोजन समिति के अनुसार नौ दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ का आयोजन 25 अगस्त तक होगा। इस दौरान प्रतिदिन धार्मि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.