सीवान, सितम्बर 4 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। नगर थाने की पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों में स्थानीय थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी स्व. ठाकुर सिंहेश्वर कुमार का पुत्र संस्कार कुमार व नई किला निवासी हैदर अली का पुत्र समीर हैदर शामिल है। पुलिस ने दोनों के पास से कुल नौ ग्राम स्मैक, दो मोबाइल व 1 हजार 240 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, बुधवार को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के आंदर ढाला रेलवे कॉलोनी के पास दो युवक अपने-अपने पॉकेट में अवैध रूप से स्मैक छिपाकर इसकी खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। पुलिस वाहन को देखकर दोनों युवक भागने का प्रयास करने लगे, इन्हें जवानों ने पकड़ लिया। पूछताछ में गिरफ्तार युवको...