सीवान, सितम्बर 9 -- Siwan News नौतन, एक संवाददाता। प्रखंड के को-ऑपरेटिव उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज के संस्थापक स्व. महादेव चौधरी की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को विद्यालय परिसर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उनके प्रपौत्र चिकित्सक डॉ. सत्यपाल यादव एवं प्रपौत्र वधू डॉ. प्रीति रानी ने सैकड़ों मरीजों की जांच कर उनका निःशुल्क इलाज किया तथा आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराईं। चिकित्सा शिविर के दौरान मरीजों के स्वास्थ्य की जांच के साथ-साथ सैकड़ों लोगों का शुगर, हीमोग्लोबिन, ब्लड ग्रुप, यूरिक एसिड एवं कोलेस्ट्रॉल प्रोफाइल सहित विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण भी निःशुल्क किए गए। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आसपास के लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया। यह भी पढ़ें- Deogarh News: नि:शुल्क हृदय जांच शिविर में 3...