सीवान, नवम्बर 14 -- Siwan News नौतन,एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में दीपावली के रंग-बिरंगे उल्लास के बाद अब छठ पूजा की तैयारियां जोर पकड़ ली है। लोक आस्था के इस महापर्व ने बाजारों में उत्साह और उमंग का नया रंग भर दिया है। स्थानीय बाजारों की दुकानें छठ पूजा की सामग्रियों से पुरी तरह से सज गई है। और खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। इस पर्व की तैयारियों से बाजारों में रौनक लौट आई है। छठ पूजा के लिए बाजारों में तरह-तरह की सामग्रियां उपलब्ध है। जिसमें बांस की टोकरी, सूप, दउरा, नारियल, केला, सेब, संतरा, अदरक, हल्दी, और पूजा के लिए विशेष प्रसाद जैसे ठेकुआ, चावल का आटा, और गुड़, साठी का चिउरा, सिंधाडा, सुथनी,सरीफा,गागल आदि की मांग बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- Siwan News छठ की खरीदारी से गुलजार हुआ हुसैनगंज बाजार, उमड़ी खरीदारों की भीड़...