सीवान, जुलाई 18 -- Siwan News दरौंदा से अखिलेश्वर कुमार सिंह। प्रखंड के बगौरा निवासी विकास कुमार व कंचन जयसवाल की पुत्री संचिता जायसवाल एवं रामसापुर निवासी समाजसेवी विजय सिंह की पुत्री साक्षी कुमारी ने नीट की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। संचिता जयसवाल ने 720 में से 629 अंक लाकर ऑल इंडिया में 3640 रैंक हासिल किया है। संचिता के पिता विकास कुमार उर्फ अक्षयवर जयसवाल प्राथमिक विद्यालय बगौरा कन्या में प्रधान शिक्षक है। जबकि माँ कंचन जयसवाल गृहणी है। संचिता ने 10 वी डीएवी महाराजगंज से की। जबकि 12 वी लाल बहादुर शास्त्री हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज बगौरा से पास की। यह भी पढ़ें- केन्द्रीय विद्यालय के छात्र की NEET UG में 232वीं रैंक, JEE Main में थे 97.50 पर्सेंटाइल संचिता वर्तमान में दिल्ली रहकर नीट की तैयारी कर ...