सीवान, अगस्त 31 -- Siwan News गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रफीपुर गांव में निजी जमीन पर मकान निर्माण कर रहे लोगों को मन करने पर पति पत्नी के साथ मारपीट किए जाने का मामले सामने आया है। इस संबंध में महिला रेखा देवी ने आवेदन देकर बताया कि उनके निजी जमीन पर ग्लैम कुछ लोग जबरन घर बनवा रहे थे। जब मन किया गया तो उन्होंने महिला व उनके बीमार पति के साथ मारपीट की। साथ महिला के गले से मंगलसूत्र एवं सोने का चेन छीन लिया। किसी तरह वहां से दोनों पति पत्नी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर अपना इलाज करवाए। पुलिस ने महिला के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...