सीवान, जुलाई 23 -- Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के बलहा एलाजी, बिठुना व महम्मदा पैक्स में निर्माणाधीन गोदामों का निरीक्षण सारण प्रमंडल के संयुक्त निबंधक सैयद मसरुक आलम ने बुधवार को किया। इस दौरान उन्होंने दो पैक्स में राशि निकासी के बाद भी निर्माण कार्य मानक के अनुरुप नहीं होने व अधूरा पाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई।

निरीक्षण में अनियमितताएँ निरीक्षण के क्रम में सबसे अधिक अनियमितता बलहा एलाजी व बिठुना पैक्स में दिखी। दोनों जगहों पर निर्माण कार्य एक प्रकार से बंद पड़ा मिला, जबकि निर्माण के लिए पहले ही राशि की किस्तें जारी की जा चुकी है। बलहा एलाजी पैक्स में दो किस्त की राशि भी निकाली जा चुकी है, फिर भी निर्माण कार्य फाउंडेशन के ऊपर तक ही पहुंच पाया है। भवन का निर्माण स्वीकृत मानक के अनुसार नहीं किया ...