सीवान, जुलाई 8 -- Siwan News गोरेयाकोठी, एक संवाददाता । प्रखंड की बरहोगा प्रषोतिम पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। सबका सम्मान-जीवन आसान संकल्प के तहत आयोजित शिविर में विधायक देवेश कान्त सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनीं। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त सभी आवेदनों का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से निष्पादन सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि निर्धारित समय सीमा में शिकायतों का निस्तारण नहीं हुआ तो संबंधित पदाधिकारियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनता के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता ह...