सीवान, अगस्त 3 -- Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। विभाग की बार-बार की चेतावनी व निर्देश के बावजूद सरकार द्वारा निर्धारित समय 31 जुलाई तक सीएमआर जमा नहीं करने वाली समितियों के विरुद्ध अब एफआईआर की जा रही है। इसी के तहत जीरादेई प्रखंड के नरेन्द्रपुर पैक्स अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह व प्रबंधक कमलेश कुमार सिंह के विरुद्ध आंदर थाने में, रघुनाथपुर प्रखंड के बडुआ पैक्स अध्यक्ष ज्ञान्ति देवी व पैक्स प्रबंधक धीरज कुमार सिंह के विरुद्ध रघुनाथपुर थाना जबकि पचरुखी प्रखंड के हरदिया पैक्स अध्यक्ष संदीप कुमार व प्रबंधक गुड्डु कुमार के विरुद्ध खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में खरीद की गई कुल धान के समतुल्य शत-प्रतिशत चावल की आपूर्ति 31 जुलाई तक नहीं करने में लापरवाही बरतने व संबंधित तीनों पैक्सों के गोदाम का भौतिक सत्यापन करते हुए धान की कमी होने पर अध्...