सीवान, जून 29 -- Siwan News निजी स्कूल में चोरी बड़हरिया। थाना क्षेत्र के बड़हरिया बरौली मुख्यमार्ग के तेतहली बाजार पर स्थित एक निजी स्कूल को चोरों ने निशाना बनाते हुए आफिस के गेट का ताला काटकर हजारों की संपति की चोरी कर ली है। घटना की जानकारी स्कूल संचालक  छत्तीसी निवासी आफताब आलम को तब हुई जब सोमवार को स्कूल खोलने गए और स्कूल के गेट का ताला कटा हुआ था और कमरे से साउंड बॉक्स, उसका मशीन, बैटरी, सहित अन्य जरूरियात समान गायब थे। इधर चोरी के घटना के बाद बाजार के लोग जमा हो गए और स्कूल में हुई चोरी का निंदा करते हुए प्रशासन से चोरों की पहचान कर करवाई कि मांग की। आफताब आलम ने बताया कि शनिवार को स्कूल बंद कर दिया गया था। कमरे में स्कूल का जरूरियात समान को आफिस में रखा गया था। 

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...