Siwan News नाले पर बाउंड्री वॉल बनाकर अतिक्रमण की शिकायत, जांच का निर्देश
सीवान, सितम्बर 4 -- Siwan News सीवान, नगर प्रतिनिधि। शहर के वार्ड नंबर-33 स्थित शुक्ला टोली में कृष्णा सिनेमा के बगल नाले पर बाउंड्री वॉल बनाकर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत नगर परिषद तक पहुंची है। मोहल्लेवासी की ओर से दिए गए आवेदन पर नगर परिषद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थल की जांच कराने का निर्देश दिया है। जांच के बाद ही नाले की जमीन पर अतिक्रमण किए जाने की स्थिति स्पष्ट होगी।
जांच का आदेश नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी की ओर से जारी पत्र में उप कर निरीक्षक सुजीत प्रकाश और अमीन मिथुन कुमार सिंह को संयुक्त रूप से स्थल का भौतिक निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है। दोनों अधिकारियों को शिकायत से संबंधित आवेदन की छायाप्रति भी उपलब्ध कराई गई है। पत्र में तीन दिनों के अंदर जांच प्रतिवेदन समर्पित करने को कहा गया है।
शिकायत का विवरण शिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.