सीवान, अगस्त 25 -- Siwan News जामो/गोरेयाकोठी, एक प्रतिनिधि। बारिश कम होने के कारण गोरेयाकोठी प्रखंड क्षेत्र में धान की फसल की सिंचाई को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- Siwan News गोरेयाकोठी में नहर की सफाई नहीं होने से किसान परेशानकिसानों की चिंता नहरों में पानी आ रहा है, लेकिन कई जगह गाद और मिट्टी अधिक जमा होने के कारण पानी का बहाव प्रभावित हो रहा है। इससे नहर के आसपास के किसानों को खेतों तक पर्याप्त पानी पहुंचाने में परेशानी हो रही है। किसानों का कहना है कि इस समय धान की फसल को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी की जरूरत है। बारिश कम होने से नहर पर किसानों की निर्भरता बढ़ गई है। नहर में पानी उपलब्ध होने के बावजूद गाद जमा रहने से पानी का बहाव सुचारु नहीं हो पा रहा है और कई खेतों तक अपेक्षित मात्रा में पानी नहीं पहुंच पा रहा है।नह...