सीवान, जुलाई 25 -- Siwan News गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हबीबनगर टोली मिश्रौली निवासी युवक अखिलेश कुमार ने थाने में आवेदन देकर बताया कि वो 13 जुलाई को शाम सात बजे अपने घर से नदी की तरफ जा रहे थे। इसी बीच मिश्रौली गांव के ही पांच युवकों ने नदी की तरफ जाने से मना किया और बोले कि उधर मत जाओ, उधर हमलोग स्मैक पीते हैं। युवक के विरोध पर सभी नशेड़ी युवकों द्वारा गाली गलौज करते हुए मारपीट की गई और धारदार हथियार से सर पर वार किया गया जिसके बाद युवक घायल हो गया। युवक के माता पिता के साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित युवक के आवेदन पर हुसैनगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...