सीवान, जुलाई 16 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। एसपी पूरन कुमार झा ने बुधवार को नव नियुक्त सिपाहियों के साथ विशेष ब्रीफिंग सत्र का आयोजन किया। इस दौरान इन्होंने पुलिस सेवा की गरिमा, अनुशासन, ईमानदारी व जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार को पुलिस कर्मियों का सबसे बड़ा दायित्व बताते हुए सभी नव नियुक्त सिपाहियों को निष्पक्ष और समर्पित भाव से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।

पुलिस की छवि कहा कि पुलिस की छवि व्यवहार, कार्यशैली व त्वरित कार्रवाई से बनती है। सभी सिपाहियों से अपेक्षा की कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आमजन के साथ विनम्र व सम्मानजनक व्यवहार करेंगे। कहा कि पुलिसकर्मी का आचरण ऐसा होना चाहिए कि लोगों का पुलिस पर विश्वास और अधिक मजबूत हो।

नव नियुक्त सिपाहियों के लिए शिक्षा इस अवसर पर नव नियुक्त सिपाहियों को से...