सीवान, जुलाई 13 -- Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में नवस्थापित 10 राजकीय कॉलेजों में विधिवत रूप से शैक्षणिक सत्र शुरू होने में अब महज दो दिन शेष रह गए हैं। इसके साथ ही यहां भी नियमित रूप से वर्ग संचालन शुरू हो जायेगा। राज्य सरकार के सात निश्चय पार्ट थ्री के तहत सत्र 2025-30 के चतुर्थ निश्चित उन्नत शिक्षा उज्जवल भविष्य तहत जिले के दस डिग्री कॉलेज रहित प्रखंडों में राजकीय डिग्री कॉलेज खोले गए हैं। यह भी पढ़ें- राज्य सरकार द्वारा खोले गए राजकीय डिग्री कॉलेज का शुभारंभ समारोह की तैयारी तेजराजकीय कॉलेजों की सूची चिन्हित राजकीय डिग्री कॉलेज आंदर, राजकीय डिग्री कॉलेज हुसैनगंज, राजकीय डिग्री कॉलेज दरौंदा, राजकीय डिग्री कॉलेज सिसवन, राजकीय डिग्री कॉलेज दरौली, राजकीय डिग्री कॉलेज नौतन, राजकीय डिग्री कॉलेज गुठनी, राजकीय डिग्री कॉलेज ...