Siwan News नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की हुई विधि-विधान से पूजा
सीवान, अक्टूबर 13 -- हसनपुरा में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा Siwan News हसनपुरा, एक संवाददाता। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को प्रखंड क्षेत्र में मां भगवती के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। भक्तों ने व्रत रखकर माता रानी के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर मां ब्रह्मचारिणी को नारियल, चुनरी, श्रृंगार सामग्री, फूल और रोली अर्पित की। पूजा-अर्चना को लेकर क्षेत्र के मंदिरों में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने पूजा-अनुष्ठान में हिस्सा लेकर परिवार की सुख-शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। शाम को आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। हसनपुरा नगर पंचायत के उसरी बुजुर्ग निवासी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.