Siwan News नम आंखों से दी मां दुर्गा को विदाई, जयकारों से गूंजे घाट
सीवान, अक्टूबर 22 -- Siwan News रघुनाथपुर, एक संवाददाता। शारदीय नवरात्र के नौ दिवसीय अनुष्ठान के बाद रघुनाथपुर क्षेत्र में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा और भक्ति के माहौल में किया जा रहा है। मंगलवार को विजयादशमी के अवसर पर अमवारी सहित आसपास के गांवों में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान भव्य झांकियां निकाली गईं। चकरी बाजार में झांकियों का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं, बुधवार को रघुनाथपुर बाजार, निखती खुर्द, डमनपुरा और निखती कला में स्थापित प्रतिमाओं की विशेष पूजा-अर्चना के बाद विदाई दी गई। मां दुर्गा की प्रतिमाओं को श्रद्धालुओं के जयकारों के बीच सरयू नदी के नरहन घाट पर विसर्जित किया गया। विदाई यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र 'जय माता दी' और 'अगले बरस फिर आना मां' के नारों से गूंजता रहा। मां की विदाई के समय श्रद्धाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.