सीवान, जुलाई 20 -- Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्थानीय नगर निकाय के कर्मी अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर 30 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। इसकी जानकारी उन्होंने दी। एक मैरेज हॉल में रविवार को आयोजित सारण प्रमंडलीय कन्वेंशन में एक्टू के पूर्व महासचिव श्यामलाल प्रसाद ने कहा कि सरकार हमेशा से मजदूरों के साथ खिलवाड़ करती रही है कार्यरत स्थाई, दैनिक वेतनभोगी, संविदा आउटसोर्सिंग व ठेका कर्मियों का ज्वलंत मुद्दा पिछले कई वर्षों से लंबित है। यह भी पढ़ें- समझौता लागू नहीं होने से पंचायत सचिवों में नाराजगीमांगों का उठान समय-समय पर सरकार व विभागीय अधिकारियों के समक्ष इन समस्याओं को उठाया जाता है, कई वार्ताएं भी हुई, लेकिन सरकार सिर्फ आश्वासन देती है, आज तक एक भी प्रमुख मांग पर ठोस कार्यवाही नहीं की गईं। इससे कर्मियों में गहरा असं...