सीवान, अक्टूबर 29 -- Siwan News बड़हरिया। जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में 23 अक्टूबर को पटाखा बनाने के दौरान हुए भीषण विस्फोट में क्षतिग्रस्त मकान को बुधवार को पोकलेन मशीन से ढहा दिया गया। पिछले तीन दिनों से नगर पंचायत के कर्मी जेसीबी के माध्यम से मकान को तोड़ रहे थे, लेकिन दूसरे तल के छज्जे को जेसीबी से गिराना सुरक्षा की दृष्टि से उचित नहीं माना गया। इसके बाद जिला पदाधिकारी विजय प्रकाश मीणा के आदेश पर पोकलेन मशीन से क्षतिग्रस्त मकान को गिराया गया।वहीं, मकान के मलबे को नगर पंचायत की जेसीबी और ट्रैक्टर के माध्यम से मृत पटाखा कारोबारी अमरुद्दीन सिद्दीकी के खेत में जमा किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Siwan News आलमपुर हादसे के बाद पटाखा कारोबार पर सख्ती मलबा हटाने का काम तेजी से चल रहा है। एक-दो दिनों में मलबा हटाकर सड़क को आम लोगों के आवा...