Siwan News धान की बालियों से लहलहा उठे खेत, किसानों के चेहरों पर खिली मुस्कान
सीवान, सितम्बर 27 -- Siwan News रघुनाथपुर, एक संवाददाता। खेतों में धान की बालियां निकलते ही किसानों के चेहरों पर उम्मीद की नई चमक दिखाई देने लगी है। जिले के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों धान की फसल बालियों से लहलहा रही है। दूर-दूर तक फैली हुई खेतों में झूमती धान की बालियां किसानों की मेहनत की कहानी बयां कर रही हैं। फसल की मौजूदा स्थिति को देखकर किसानों को इस बार अच्छी पैदावार की उम्मीद बंधी है। समय पर हुई बारिश और अनुकूल मौसम का धान की फसल को खासा लाभ मिला है। पिछले दो दिनों से उतरा नक्षत्र में हो रही बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी बनी हुई है। इससे धान की फसल को मजबूती मिली है। बारिश के बाद खेतों में फसल की हरियाली और बालियों का विकास देखकर किसान राहत महसूस कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बारिश का पानी धान के लिए अमृत तुल्य, रबी फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.