सीवान, नवम्बर 2 -- धान की फसल को नुकसान पहुंचाने का आरोप Siwan News दरौंदा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के कोल्हुआं गांव में धान की फसल को नुकसान पहुंचाने के लिए खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में किसान तारकेश्वर सिंह ने गांव के ही अमित कुमार सिंह और रामप्रताप सिंह के खिलाफ दरौंदा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। किसान ने दोनों पर साजिश के तहत फसल बर्बाद करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, किसान तारकेश्वर सिंह ने करीब 70 कट्ठा जमीन में धान की खेती की थी। फसल भी अच्छी स्थिति में थी। इसी बीच सितंबर के अंतिम सप्ताह में उनके खेत के करीब 30 कट्ठे में लगी धान की फसल अचानक झुलसने लगी। देखते ही देखते फसल को काफी नुकसान पहुंचा। इसके बाद किसान ने चार अक्टूबर को जिला...