सीवान, अक्टूबर 22 -- ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत Siwan News तरवारा, एक संवाददाता। जीबी नगर थाना क्षेत्र के डुमरा गांव में मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। मृत युवक स्थानीय निवासी सलीम धोबी का 35 वर्षीय पुत्र सरफुद्दीन है। इस घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। बताया जाता है कि सरफुद्दीन तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह हैदराबाद में रहकर काम करता था और कुछ दिन पहले ही घर लौटा था। मंगलवार को वह गांव के बाजार से साइकिल से घर जा रहा था। इस दौरान धान की दवनी कर लौट रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और साइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में सरफुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने इसे अस्पताल में भर्ती कराया, यहां इलाज के दौरान इसकी...