सीवान, नवम्बर 7 -- Siwan News महराजगंज, संवाद सूत्र। अनुमंडल मुख्यालय व आसपास के बाजारों में धनतेरस को लेकर शुक्रवार को उत्साह व रौनक का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही बाजार में खरीदारों की आवाजाही बढ़ गई थी। खासकर शहर की सभी दुकानें सजाई गई थी। जहां ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ पड़ी थी। धनतेरस के अवसर पर झाड़ू खरीदने की परंपरा के चलते दुकानों में इसकी विशेष मांग देखी जा रही थी। लोग अपनी पसंद व जरूरत के अनुसार विभिन्न प्रकार के सामान खरीद रहे थे। वहीं बाजार में सोने-चांदी की दुकानों के अलावा इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ देखी गई। यह भी पढ़ें- Jamtara News: धनतेरस में कुंडहित के लोगों ने जमकर की खरीददारी लोग धनतेरस के अवसर पर अपनी क्षमता और बजट के अनुसार मनपसंद सामान खरीद रहे थे। त्यौहार को लेकर दुकानदारों ने भी ...