सीवान, नवम्बर 4 -- Siwan News पचरुखी, एक संवाददाता। प्रखंड के डेढ़ सौ से अधिक नियोजित शिक्षकों को पिछले दो माह से वेतन नहीं मिलने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। दशहरा के बाद अब दीपावली और छठ जैसे महापर्व से पहले भी वेतन भुगतान नहीं होने से शिक्षकों की चिंता बढ़ गई है। इस संबंध में बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ, पचरुखी के अंचल सचिव जयप्रकाश सिंह ने कहा कि विभाग की उदासीनता के कारण शिक्षकों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दशहरा भी शिक्षकों ने आर्थिक संकट के बीच मनाया। अब दीपावली और छठ पर भी वेतन नहीं मिला तो उनके परिवारों के लिए त्योहार मनाना मुश्किल हो जाएगा।।वहीं, यह भी पढ़ें- Siwan News दो माह से वेतन नहीं मिलने से नियोजित शिक्षकों की आर्थिक स्थिति बिगड़ी शिक्षक नेता भूपेश कुमार सोनू ने बताया कि कई शिक्षकों ने वि...