सीवान, अगस्त 26 -- Siwan News बड़हरिया। बड़हरिया थाना क्षेत्र के बड़हरिया- सीवान मुख्यमार्ग के कुवही काली मंदिर से कुछ दूरी पर दो बाइक के आमने सामने टक्कर में चार घायल हो गए हालांकि दो बाइक के जोरदार टक्कर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और घायलों को इलाज के लिए भेजा। हालांकि भगवान का शुक्र है कि जिस तरह टक्कर हुई थी लेकिन किसी को मरने को सूचना नहीं है।

घायलों की पहचान घायलों में दो युवकों की इलाज पीएचसी में किया गया वही दो युवकों का इलाज किसी निजी क्लिनिक में किया गया। घायल युवक को पहचान आखोपुर निवासी शंकर साह के पुत्र राजू सोनी रामचंद्र महतो के पुत्र जितेंद्र महतो बताया जाता है। जो बड़हरिया अपने रिश्तेदार के घर आए थे। जिसके बाद वह अपने घर वापस लौट रहे थे, तभी घटना घट गई।

दूसरे घायलों की जानकारी वहीं थाना क्षेत्र के मननपुरा निवासी जय कुमा...