सीवान, सितम्बर 29 -- Siwan News नौतन,एक संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर दो फरार प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष जीतमोहन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में ठाकुर के रामपुर गांव की इंदू देवी व तिलमापुर गांव के संदीप कुमार यादव शामिल है। दोनों के विरुद्ध पूर्व में थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से दोनों फरार चल रहे थे। पुलिस को दोनों प्राथमिकी अभियुक्तों के घर की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रकिया में जुट गई है। यह भी पढ़ें- Siwan News एक वारंटी व एक कांड का आरोपी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...