सीवान, जुलाई 23 -- Siwan News महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। प्रखंड के पटेढ़ा और गोरौली गांव को जोड़ने वाली छोटी गंडक नदी पर वर्ष 2023 में ध्वस्त हुए पुल के बाद बनाया गया वैकल्पिक मार्ग भी लगातार दो दिनों की बारिश में बह गया। इससे भगवानपुर, महाराजगंज और दारौंदा प्रखंड की करीब 10 पंचायतों की लगभग 10 हजार आबादी का संपर्क प्रभावित हो गया है। लोगों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है और ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: दांदों, तुर्की पुल के बाद एप्रोच मार्ग बदहाललगातार हुई बारिश के कारण बढ़ी मुश्किल लगातार हुई बारिश के कारण छोटी गंडक नदी का जलस्तर बढ़ गया, जिससे पुल टूटने के बाद बनाया गया अस्थायी वैकल्पिक मार्ग पानी के तेज बहाव में बह गया। मार्ग टूटने के बाद पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। रोजाना हजारों...