सीवान, अगस्त 30 -- Siwan News हसनपुरा, एक संवाददाता। एमएच नगर थाना क्षेत्र के सिसवांकला गांव में सती माई स्थान के समीप शुक्रवार की रात असामाजिक तत्वों ने दो गुमटीनुमा दुकानों में आग लगा दी। आग लगने से दोनों दुकानों में बिक्री के लिए रखे बिस्कुट, कुरकुरे समेत अन्य सामान जलकर राख हो गए। घटना में करीब 40 हजार रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। पीड़ित दुकानदारों की पहचान भुवनेश्वर शर्मा और बीरेंद्र भगत के रूप में हुई है। दोनों की गुमटीनुमा दुकानें सती माई स्थान के समीप थीं।

घटना का विवरण शनिवार की सुबह स्थानीय लोगों की नजर जली हुई दुकानों पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने दुकानदारों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर दोनों दुकानदार मौके पर पहुंचे। वहां दोनों दुकानें और उनमें रखा सामान पूरी तरह जला हुआ मिला। दुकानदारों ने तत्काल घटना की सूच...