सीवान, नवम्बर 7 -- बड़हरिया में दो सड़क हादसे Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर हुए दो सड़क हादसों में तीन बाइक सवार घायल हो गए। इनमें एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पहली घटना बड़हरिया-जामो मुख्य मार्ग पर पुरैना बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पूरब हुई, जहां दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में गोरियाकोठी थाना क्षेत्र के दूधड़ा गांव निवासी जयलाल चौधरी का पुत्र वीरेंद्र चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र चौधरी किसी काम से बड़हरिया आया था। काम निपटाने के बाद वह बाइक से अपने गांव दूधड़ा लौट रहा था। इसी दौरान पुरैना बाजार के समीप सामने से तेज गति में आ रही बाइक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उसका बायां पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद...