सीवान, अक्टूबर 2 -- Siwan News दरौंदा। प्रखंड कार्यालय के सभागार में गुरुवार को बीएलओ की बैठक हुई। अध्यक्षता बीडीओ सिम्पी कुमारी ने की। बैठक दो पालियों में आयोजित हुई। पहली पाली में बूथ संख्या 221 से 301 तक तथा दूसरी पाली में 302 से 382 तक के बीएलओ शामिल हुए। बैठक में मतदाता सूची में दर्ज दोहरी प्रविष्टियों को चिह्नित कर हटाने को लेकर चर्चा की गई। बीडीओ ने निर्देश दिया कि दोहरे नाम मिलने पर पहले संबंधित मतदाता का सत्यापन किया जाए। पुष्टि होने के बाद ही फार्म-7 के माध्यम से नाम विलोपित करने की कार्रवाई करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना सत्यापन किसी मतदाता का नाम नहीं हटाया जाएगा। बीएलओ को मतदाता सूची का बारीकी से मिलान कर दोहरी प्रविष्टियों को चिह्नित करने तथा पात्र मतदाताओं के नाम सुरक्षित रखने का निर्देश दिया गया। बैठक में बीएलओ धर्मेंद...