Siwan News दोपहिया व चार पहिया वाहनों की जांच कर दंड लगाया
सीवान, जुलाई 25 -- Siwan News सीवान, कासं। जिलेभर में विशेष वाहन जांच अभियान शुक्रवार को चलाया गया। अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों के प्रमुख चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर पुलिस ने वाहनों की सघन जांच की। इस दौरान हेलमेट, सीट बेल्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के कागजात सहित अन्य यातायात नियमों के पालन की जांच की गई।
यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई भी की गई। पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना, अपराध नियंत्रण करना तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना बताया गया। अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की बारीकी से जांच की। संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई, ताकि अपराध पर प्रभावी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.