सीवान, अक्टूबर 9 -- आइसा की राज्य परिषद बैठक में राष्ट्रीय सम्मेलन की जानकारी Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला मुख्यालय में आइसा बिहार की दो दिवसीय राज्य परिषद की बैठक गुरुवार से शुरू हुई। इसी क्रम में बैठक में बताया गया कि आइसा का राष्ट्रीय सम्मलेन नवंबर माह में नागपुर में होगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए आइसा राष्ट्रीय महासचिव प्रसेनजीत ने कहा कि देश आज एक आंदोलन के दौर से गुजर रहा। इसका नेतृत्व आइसा मजबूती से कर रही है। दिल्ली से लेकर पूरे बिहार में आइसा एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि हर दौर में आइसा मजबूती से आंदोलन में रहती है। आइसा का यह इतिहास रहा है। आइसा आज के दौर में सबसे प्रगतिशील और संघर्षकारी संगठन है। उन्होंने कहा कि आज वोट चोरी को लेकर किस तरह से आइसा दिल्ली समेत पूरे देश में मजबूत और बुलंद आ...