सीवान, अगस्त 15 -- Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहर समेत पूरे जिले में उत्साह व उत्सव का माहौल रहा। हर तरफ देशभक्ति गीत की गूंज है। शहर समेत पूरा जिला देशभक्ति की रंग में रंग चुका है। शहर से लेकर गांव तक में लोग 15 अगस्त को 80 वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न की तैयारी में पूरी तरह जुटे हैं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: गांधी मैदान में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, प्रभारी मंत्री ने किया ध्वजारोहणकार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा कार्यक्रम स्थल, गांधी मैदान के आस-पास, जेपी चौक समेत मुख्य मार्ग पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। शहर के ऐतिहासिक गांधी मैदान में सूबे के पर्यटन मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता सुबह 9 बजे राष्ट्रीय ध...