सीवान, सितम्बर 24 -- Siwan News हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के सहुली स्थित हसनपुरा बीआरसी के प्रांगण में चल रहे तीन दिवसीय मशाल कार्यक्रम 2026 का प्रशिक्षण का दूसरे दिन बुधवार को दूसरे बैच का प्रशिक्षण दिया गया। यह कार्यक्रम प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी चंदन कुमार के निर्देश पर नोडल पदाधिकारी शिक्षक कुणाल कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित मे चल रहा है। जिसमें मध्य, उच्च व उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्रखंड के शारीरिक शिक्षक, कम्प्यूटर शिक्षक व नामित शारीरिक शिक्षक शामिल हुए। जहां प्रथम दिन कुल 18 प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण दिया गया। वही इसके मास्टर ट्रेनर संतोष कुमार व बीरेंद्र राम थे। इस दौरान ट्रेनरों ने बताया कि खेल खेल के माध्यम से अंडर 14 व 16 के बच्चों को चिन्हित करना है, और मध्य विद्यालय व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अधिक से अ...