Siwan News दूसरी सोमवारी पर पूजा-अर्चना को ले उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
सीवान, अगस्त 11 -- Siwan News हसनपुरा। नगर पंचायत हसनपुरा सहित प्रखंड क्षेत्र संबंधित सभी गांवों में अरंडा, सहुली, उसरी, रजनपुरा, तेलकथू, गायघाट, लहेजी, चांद परसा, फलपुरा, हरपुर कोटवा, पकड़ी, मंद्रापाली और पियाउर समेत विभिन्न गांवों के शिवालयों में श्रावण मास के दूसरी सोमवारी को ले श्रद्धालुओं ने पूरे दिन पूजा-अर्चना की गई। वहीं सुबह से ही महिलाएं, युवतियां, बच्चे और बुजुर्ग मंदिरों में पहुंचते रहे. श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा, पुष्प, अक्षत और गंगाजल अर्पित किया। कई श्रद्धालुओं ने शिवलिंग का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे दिन मंदिर परिसर में आध्यात्मिक और भक्तिमय माहौल बना रहा। यह भी पढ़ें- Purnia News: जलाभिषेक के लिए सुबह से लगी कतार, हर-हर महादेव के जयघोष से भक्तिमय हु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.