सीवान, अक्टूबर 17 -- Siwan News महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। दुर्गापूजा और दशहरा के अवसर पर पूजा पंडालों, मेला स्थलों और रावण वध कार्यक्रमों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी सुरक्षा एडवाइजरी के तहत एसडीएम अनीता सिन्हा ने लोगों से सतर्कता बरतने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है। वहीं, पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर एसडीएम अनीता सिन्हा, डीएसपी अमन, सीओ जितेंद्र कुमार, बीडीओ बिंदु कुमार तथा थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी के स्तर से आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने की पहल की गई है। महाराजगंज शहर के राजेंद्र चौक, बाटा चौक, सब्जी मंडी सहित प्रमुख बाजारों, चौक-चौराहों और पूजा स्थलों पर भीड़ को देखते हुए सु...