सीवान, अक्टूबर 27 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। दीपावली व छठ पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस क्रम में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भारत सोनी के संयुक्त निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पटाखा दुकानदारों के साथ बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में दुकानदारों को पटाखों की बिक्री, भंडारण व अग्नि सुरक्षा से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है। स्पष्ट किया गया है कि आम जनता की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी दुकानदारों को वैध लाइसेंस और निर्धारित अनुमति के अनुसार ही पटाखों की बिक्री करने को कहा गया है। यह भी पढ़ें- Bagaha News: पटाखा दुकानों व गोदामों की होगी जांच, अवैध भंडारण पर कार्रवाई प्र...