सीवान, अगस्त 13 -- Siwan News तरवारा/सीवान, निज प्रतिनिधि। जीबी नगर थाना क्षेत्र मजहरूल हक डिग्री कॉलेज व गंडक नगर के बीच woensdag को नीतीश कुमार उर्फ पिकलुक की गोली मारकर हत्या के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। घटना की गहन जांच के लिए एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। वहीं, अपराधियों की पहचान कर लिए जाने का दावा भी एसपी पूरन कुमार झा ने किया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है। यह भी पढ़ें- सीवान में दिन दहाड़े युवक की गोली मारकर हत्यास्थानीय चर्चा स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। नीतीश कुमार उर्फ पिकलुक पर गोली चलाने के बाद अपराधी गोरेयाकोठी की ओर भाग निकले। पुलिस अपराधियों के भागने वाले रास्ते पर लग...