Siwan News दाहा नदी में डूबने से युवक की मौत, दो घंटे बाद मिला शव
सीवान, अक्टूबर 28 -- दहा नदी में डूबने से युवक की मौत Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बड़हरिया-मीरगंज मुख्य मार्ग पर स्थित औराही दहा नदी में मंगलवार को स्नान करने के दौरान डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान औराही दक्षिण टोला निवासी स्व. सुखदेव महतो के 30 वर्षीय पुत्र दुर्गेश कुमार के रूप में हुई है। करीब दो घंटे की खोजबीन के बाद ग्रामीण गोताखोरों ने शाम को नदी से उसका शव बरामद किया। मिली जानकारी के अनुसार, दुर्गेश कुमार मंगलवार दोपहर करीब दो बजे औराही दहा नदी पुल के पास स्नान करने गया था। इसी दौरान वह नदी के गहरे पानी में चला गया और डूब गया। काफी देर तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। नदी घाट पर उसके कपड़े और चप्पल मिलने के बाद परिजनों को डूबने की आशंका हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने नदी में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.