सीवान, अक्टूबर 15 -- Siwan News दरौंदा, एक संवाददाता। प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में बुधवार को नवनियुक्त पंचायत सचिवों ने योगदान किया। प्रखंड कार्यालय परिसर में बीडीओ सिम्पी कुमारी ने पंचायत सचिवों को पंचायतों का आवंटन करते हुए योगदान कराया। बीडीओ ने बताया कि नवनियुक्त पंचायत सचिव सोनू कुमार पंडित को बालबंगरा, रसूलपुर और मड़सरा पंचायत की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, रितेश कुमार शर्मा को शेरही, हड़सर और रामगढ़ा पंचायत का जिम्मा दिया गया है। शहनाज आलम को बगौरा, कोथुआ सारंगपुर और पकवलिया पंचायत आवंटित की गई है। इसके अलावा पूर्व से कार्यरत पंचायत सचिव प्रफुल्ल कुमार कर्ण और जितेंद्र कुमार को भी विभिन्न पंचायतों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पंचायत सचिवों के योगदान और पंचायतों के आवंटन से पंचायत स्तर पर प्रशासनिक कार्यों के संचालन में सुविधा होग...