सीवान, अगस्त 7 -- Siwan News गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कुतुब छपरा में 55 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ गाली गलौज व मारपीट की गई।

हादसे का विवरण बीच बचाव करने आए महिला के दामाद के साथ भी मारपीट की गई। इस संबंध में महिला के आवेदन पर कुल सात नामजद समेत 12 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। महिला संजीदा खातून ने आवेदन देकर बताया कि 1 अगस्त की देर शाम को सीवान से इलाज कराकर टेम्पो से वापस आ रही थी। जब टेंपो से उतरी तो पड़ोस के रहने वाले युवक ने महिला को देखते ही भद्दी भद्दी गालियां देनी शुरू कर दी। महिला ने इसका विरोध किया तो युवक महिला को मारने लगा।

बीच बचाव का प्रयास साथ ही युवक के परिजनों ने भी बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट किया। इतने में घटना की जानकारी मिलते ही महिला के दामाद घटनास्थल पर पहुंचकर बीच बचाव किए तो...