Siwan News दहेज के लिए पत्नी को पीटने का आरोप, सास पर जानलेवा हमला
सीवान, अक्टूबर 15 -- Siwan News दरौंदा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के मड़सरा के मठिया गांव में दहेज प्रताड़ना से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है। महाराजगंज थाना क्षेत्र के सिहौता निवासी प्रदीप कुमार पर पत्नी मनीषा कुमारी के साथ मारपीट करने, सास गीता देवी पर जानलेवा हमला करने और साले की बाइक में आग लगाने का आरोप लगा है। घटना में गंभीर रूप से घायल गीता देवी को बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रदीप कुमार, पिता ओमप्रकाश महतो की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व मड़सरा के मठिया निवासी मनकेश्वर महतो की पुत्री मनीषा कुमारी से हुई थी। मनीषा का आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाता था और उसके साथ मारपीट की जाती थी। आरोप है कि घटना के दिन पति ने मनीषा के साथ मारपीट की, जिसके बाद वह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.