सीवान, जुलाई 22 -- Siwan News अनीश पुरुषार्थी सीवान। जिले में जेपीयू के सभी दस राजकीय डिग्री कॉलेज एक या दो शिक्षकों के भरोसे चल रहे हैं। इन कॉलेजों में सीबीसीएस पाठ्यक्रम के तहत चार वर्षीय स्नातक कोर्स शुरू किया गया है। वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2026-2030 में छह मेजर पेपर इतिहास, राजनीतिविज्ञान, अर्थशास्त्र, हिन्दी, अंग्रेजी व समाज शास्त्र में छात्र-छात्राओं ने नामांकन कराया है। प्रथम सेमेस्टर में मेजर पेपर के अलावा एमआईसी, एमडीसी, एइसी, वीएसी व एसईसी पेपर की पढ़ाई होनी है। बहरहाल, जिले में नवस्थापित गुठनी व हुसैनगंज समेत दस प्रखंडों में खोले गए राजकीय डिग्री कॉलेजों में सबसे अधिक नामांकन इतिहास मेजर पेपर में हुआ है। यह अलग बात है कि प्रत्येक डिग्री कॉलेज में इतिहास में ही सबसे अधिक नामांकन हुआ है, लेकिन जिले के एक भी राजकीय डिग्री कॉलेज में...