Siwan News दशहरा के नाटक में झुलसे सूरज की पीएमसीएच में मौत
सीवान, अक्टूबर 26 -- रसूलपुर में नाटक के दौरान आग से दो युवकों की मौत Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव स्थित बाजार में दशहरा के दौरान राजा हरिश्चंद्र नाटक के मंचन में श्मशान घाट का दृश्य दिखाने के क्रम में लगी आग से झुलसे सूरज कुमार (18) की रविवार को पटना के पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे पहले शुक्रवार को अनीश उर्फ अनिकेत ने दम तोड़ दिया था। तीन दिनों के भीतर दो युवकों की मौत से रसूलपुर गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं, हादसे में गंभीर रूप से झुलसे बिट्टू, पवन और राहुल का पीएमसीएच में इलाज चल रहा है। शव पहुंचते ही गांव में मचा कोहराम सूरज का शव गांव पहुंचते ही परिजनों की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। सूरज इस वर्ष मैट्रिक की परीक्षा देने वाला था। वह अपने पिता दिलीप साह के साथ सूरत में कार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.