सीवान, अक्टूबर 24 -- Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। दशहरा के अवसर पर नाटक देखने की खुशी में रसूलपुर गांव के बाजार में जुटे लोगों ने कभी नहीं सोचा था कि यह आयोजन एक परिवार के लिए जिंदगी भर का दर्द बन जाएगा। राजा हरिश्चंद्र नाटक के मंचन के दौरान श्मशान घाट का दृश्य दिखाने में लगी आग की चपेट में आए नौ वर्षीय अनीश कुमार उर्फ अनिकेत की शुक्रवार को पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। मासूम की मौत की खबर मिलते ही बड़हरिया थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। जिस घर में दशहरा की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां अब परिजनों की चीख-पुकार गूंज रही है। हादसे में झुलसे चार अन्य बच्चों की हालत भी नाजुक बनी हुई है। मृतक अनीश रसूलपुर निवासी मुन्ना सिंह का पुत्र था। वह दो भाइयों और एक बहन में मंझला था तथा सरकारी स्कूल में तीसरी कक्षा का छ...