सीवान, सितम्बर 27 -- Siwan News दरौली, एक संवाददाता। शुक्रवार की रात और शनिवार को तेज आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश से दरौली प्रखंड क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। तेज हवा के कारण दरौली-मैरवा मुख्य मार्ग सहित कई जगहों पर आधा दर्जन से अधिक पेड़ गिर गए। इससे सड़क पर आवागमन प्रभावित हुआ और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां सड़क पर गिरने से कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। बताया गया कि शनिवार को तेज हवा के दौरान बावना गांव में भी एक पेड़ गिर गया। अचानक पेड़ गिरने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। यह भी पढ़ें- Chapra News: तेज हवा-बारिश में सड़क पर गिरा विशाल पेड़, कुछ देर आवागमन बाधित ग्रामीणों ने किसी तरह सड़क से पेड़ और उसकी डालियों को हटाकर आवागमन सामान्य कराया। आंधी के कारण क्षेत्र के कई हिस्स...