सीवान, अगस्त 22 -- Siwan News दरौली,एक संवाददाता। नेपाल व सरयू नदी के तटवर्तीय यूपी में हुई बारिश से दरौली में शुक्रवार को सरयू नदी खतरे के निशान को पार कर गई। दरौली में सरयू नदी का खतरे का निशान 60 मीटर 82 सेंटीमीटर है। जो 33 सेमी ऊपर बढ़ कर 61 मीटर 15 सेमी तक पहुंच गई है। केंद्रीय जल सूचना आयोग के अनुसार एल्गिन ब्रिज से मिली फॉर कास्ट के अनुसार अगले दो दिन मेँ जलस्तर स्थिर हो जाएगा। इस तरह जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी होने से नदी के निचले इलाकों में हड़कंप मच गया है। साथ हीं तटीय इलाकों के गांव में भी बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। बाढ़ विभाग के जेई प्रिंस कुमार ने बताया की बाढ़ निरोधी सभी तैयारी पूरी है। दरौली में बीस हजार जियो बैग बालू भर कर रखा गया है। अभी जलस्तर बढ़ने से किसी भी जगह कटान नहीं है। नदी की चौड़ाई अधिक होने से बंधे पर पानी का दबाव नही...