Siwan News दरौली में सड़क किनारे मिला गुठनी के युवक का शव
सीवान, अक्टूबर 30 -- Siwan News गुठनी, एक संवाददाता। दरौली थाना क्षेत्र के उकरेड़ा गांव के समीप गुरुवार की देर शाम मुख्य सड़क पर युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान गुठनी थाना क्षेत्र के खपवा गांव निवासी नागेंद्र यादव के पुत्र ओमप्रकाश यादव (28) के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में परिजनों ने शव की पहचान की। ग्रामीणों और राहगीरों के अनुसार, युवक मुख्य सड़क पर अचेत अवस्था में पड़ा था। काफी देर तक उसके नहीं उठने पर राहगीरों ने इसकी सूचना स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों को दी। इसके बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर दरौली थानाध्यक्ष अभिनव दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस युवक को उठाकर प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.