सीवान, अक्टूबर 17 -- Siwan News दरौली, एक संवाददाता। दरौली थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष अभिनव कुमार दुबे ने बताया कि बावना बाजार से 47 पीस बंटी-बबली शराब के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार कारोबारी थाना क्षेत्र के गंगपालिया निवासी दरोगा मियां है। वहीं, अमरपुर गांव निवासी चंदन राजभर को हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपितों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: हत्या का प्रयास व चोरी के आरोपित समेत 21 गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...